महाराजा गज सिंह किस राज्य के शासक थे?

(A) बांसवाड़ा
(B) डूंगरपुर
(C) धौलपुर
(D) जोधपुर

Question Asked : Rajasthan Police Constable Exam 2020

Answer : जोधपुर

Explanation : महाराजा गज सिंह जोधपुर राज्य के शासक थे। 1923 में उम्मेद सिंह के बड़े पुत्र हनुवंत सिंह गद्दी पर बैठे। गज सिंह उनके ही पुत्र हैं। जब वे महज चार साल के थे, तभी उनके पिता महाराजा हनवंत सिंह की मृत्यु हो गई थी। राजघराने की परंपरा की अनुसार, छोटी उम्र में ही उनका राज तिलक कर दिया गया था। पूर्व सांसद गजसिंह का निवास स्थल महल उम्मेद भवन देश का सबसे बड़े पैलेस में शुमार है। इसमें 300 से भी ज्यादा रॉयल रूम्स हैं। इसकी भव्यता के कारण देश के कई पूर्व राज परिवार उनकी गिनती रईस पूर्व महाराजाओं करते हैं। साथ ही, महाराजा गजसिंह अपना जन्मदिन साल में दो बार मनाते हैं। एक बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार और दूसरा हिंदू पंचांग के हिसाब से। दोनों ही जन्मदिन के अवसरों पर भव्य समारोह आयोजित किया जाता है। जहां पंचांग के अनुसार मनाए जाने पर मारवाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। वहीं अंग्रेजी तरीके के अनुसार आयोजन में विदेशी तौर तरीके अपनाए जाते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maharaja Gaj Singh Kis Rajya Ke Shasak The