किस स्थान पर भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था?

(A) काशी
(B) वैशाली
(C) सारनाथ
(D) मगध

Question Asked : Rajasthan Police Constable Exam 2020

Answer : सारनाथ

Explanation : सारनाथ स्थान पर भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। बौद्ध धर्म के इतिहास में इस घटना को धर्म चक्र प्रवर्तन का नाम दिया जाता है। यह स्थान बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीर्थों– सारनाथ, लुम्बिनी, बोधगया और कुशीनगर में से एक है। सारनाथ को जैन और हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। सारनाथ में अशोक का चतुर्भुज सिंह स्तम्भ, भगवान बुद्ध का मंदिर (जो यहां का प्रधान मंदिर भी है), धमेखस्तूप, चौखंडी स्तूप, सारनाथ का वस्तु संग्रहालय, नवीन विहार, मूलगन्धकुटी आदि दर्शनीय स्थल हैं। जैन ग्रंथों में सारनाथ को सिंहपुर कहा गया है। मुहम्मद गजनवी ने 1017 में आक्रमण कर सारनाथ के पूजा स्थलों आक्रमण कर नष्ट कर दिया था। वर्ष 1905 में पुरातत्व विभाग ने यहां खुदाई करवाई। यहां सारंगनाथ महादेव का मंदिर भी है जहां सावन में मेला लगता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Sthan Par Bhagwan Buddha Ne Apna Pehla Updesh Diya Tha