मैत्रक वंश की राजधानी कहां थी?

(A) बेसनगर
(B) गांधार
(C) उज्जैन
(D) वल्लभी

Answer : वल्लभी

Explanation : मैत्रक वंश की राजधानी वल्लभी थी। काठियावाड़ में स्थित वल्लभी नगर एवं इसी नाम का राज्य था। जो प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ शिक्षा का भी महत्वपूर्ण केंद्र था। चीनी यात्री हेनसांग ने इसे 'फा-ल-वी' कहा हैं। पाँचवी शताब्दी ई. में इसकी नींव मैत्रकों ने डाली थी। वल्लभी नगर अब बालाघाट गाँव बन गया है। इसका प्रथम शासक सेनापति महारक था। हर्षवर्द्धन ने अपनी पुत्री का विवाह बलभी नरेश ध्रुवसेन से किया। मैत्रक का संस्कृत में अर्थ सूर्य होता है, इतिहासकारो के अनुसार मैत्रक मिहिर से बना शब्द है व जिनके पूर्वज कुषाण गुर्जर थे। व कुषाण गुर्जर साम्राज्य के पतन के बाद गुप्तो के अधीन राज्य किया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maitrak Vansh Ki Rajdhani Kaha Thi