मानव मस्तिष्क कोष की अस्थियां किस संधि से जुड़ी रहती हैं?

(A) चल संधि
(B) अपूर्ण संधि
(C) अचल संधि
(D) कब्जा संधि

Answer : अचल संधि

Explanation : मानव के मस्तिष्क कोष की अस्थियां परस्पर अचल संधि से जुड़ी रहती हैं। मानव शरीर में अनेक छोटी बड़ी हड्डिया होती हैं, जो संधियों के माध्यम से एक दूसरे से किसी न किसी प्रकार से जुड़ी रहती हैं। तथा शरीर को ढांचा बनाकर एक विशेष प्रकार का आकार देने में मदद करती है। संधि स्थल पर कुछ मजबूत तन्तु या स्नायु होते हैं, जो अस्थियों को बांधने के अलावा विभिन्न अंगों के गति का नियंत्रण भी करते हैं। गर्दन और सिर को जोड़ने वाली संधि को धुराग्रह संधि, मानव मस्तिष्क दोष की अस्थियों को जोड़ने वाली संधि को अचल संधि, कंधे की अस्थियो को जोड़ने वाली संधि को अचल संधि, कंधे और कूल्हें में उपस्थित संधि को कन्दुक-खल्लिका संधि तथा कोहनी और घुटने के संधि को हिंज संधि कहा जाता है।

बता दे कि मस्तिष्क कोष में उपस्थित अस्थियां सीवन द्वारा परस्पर जुड़ी होती हैं जिससे वे हिलने-डुलने में असमर्थ होती है। अत: इसे अचल संधि कहते है।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी मानव शरीर
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manav Mastishk Kosh Ki Asthiyan Kis Sandhi Se Judi Rahti Hain