मनुष्य एक मिनट में कितनी बार सांस लेता है?

(A) 72 बार
(B) 18 बार
(C) 50 बार
(D) 82 बार

Answer : 18 बार

Explanation : स्वस्थ मनुष्य एक मिनट में 18 बार सांस लेता है। श्वसन की क्रिया एक मिनट में अठारह बार होती है। श्वास द्वारा वायु को अंदर खीचने, रोकने तथा बाहर निकालने की क्रिया को श्वसन-क्रिया कहते हैं। व्यक्ति की श्वसन-क्रिया एक मिनट में 15 से 20 बार तक होती है। श्वसन-क्रिया की गति बचपन में अधिक होती है तथा यह आयु बढ़ने के साथ-साथ घटती जाती है। एक स्वस्थ व्यक्ति की नाड़ी एक मिनट में 72 बार धड़कती है। बता दे कि श्वसन में प्रश्वसन के तुरंत बाद निश्वसन होता है जिसके बाद दुबारा प्रश्वसन से पहले कुछ पलों का विश्राम हो जाता है। इस प्रकार श्वसन, नि:श्वसन तथा विराम काल तीनों के द्वारा श्वसन का एक चक्र बनता है। एक मिनट में जितने श्वसन चक्र पूरे होते हैं वही श्वसन दर कहलाती है।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी मानव शरीर
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manushya Ek Minute Mein Kitni Baar Saans Leta Hai