मयूर सिंहासन का वास्तुकार कौन था?

(A) शाहजहाँ
(B) बे बादल खां
(C) बहादुर शाह
(D) जहांदार शाह

Answer : बे बादल खां

Explanation : मयूर सिंहासन का वास्तुकार बे बादल खां था। इसे तख़्त-ए-ताऊस (Peacock Throne) कहा जाता था। अरबी भाषा में मोर को ताऊस कहते हैं। मयूर सिंहासन 3.5 गज़ लम्बा, 2 गज़ चौड़ा और 5 गज़ ऊँचा था। मयूर सिंहासन को बनाने के लिए करीब एक हजार किलो सोने और बेशकीमती पत्थरों का प्रयोग किया गया था। यह पूरा सिंहासन छह पायों पर स्थापित था जो ठोस सोने के बने हुए थे। अंदर की तरफ़, पन्ने के बने हुए प्रत्येक खंभे पर दो-दो मोर नृत्य करते हुए बनाए गए थे। मोर के प्रत्येक जोड़े के बीच रंग-बिरंगे मोती, माणिक, हीरे, पन्ने आदि रत्नों से जड़ा एक-एक पेड़ था। बैठने के स्थान तक पहुँचने के लिए तीन रत्न-जड़ित सीढ़ियाँ थीं। उसमें कुल मिलकर ग्यारह चौखटें थीं। मयूर सिंहासन की कीमत उसमें लगे कोहिनूर हीरे के कारण बहुत बढ़ गयी थी जिसके कारण ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है। मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल सम्राट मोहम्मद शाह था। इसके बाद जब नादिरशाह ने दिल्ली पर हमला किया तो दिल्ली की सारी धन-दौलत के साथ मयूर सिंहासन को भी अपने साथ फ़ारस ले गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mayur Sinhasan Ka Vastukar Kaun Tha