मयूर सिंहासन किसने बनवाया था?

(A) मोहम्मद शाह
(B) शाहजहाँ
(C) बहादुर शाह
(D) जहांदार शाह

Answer : शाहजहाँ

Explanation : मयूर सिंहासन शाहजहां ने बनवाया था। इसे शाहजहां द्वारा 17वीं शताब्दी में शुरू किया गया था। मुग़ल सम्राट शाहजहाँ बड़े अरमानो से मयूर सिंहासन पर बैठा था। तख़्त-ए-ताऊस (Peacock Throne) यानि मयूर सिंहासन शाहजहाँ के बैठने का राजसिंहासन था। उसे नाचते हुए मोर की आकृति का बनाया गया था। अरबी भाषा में मोर को ताऊस कहते हैं इसीलिए उसे तख़्त-ए-ताऊस (मयूर सिंहासन) कहा जाता था। मयूर सिंहासन इतिहास की उन कीमती वस्तुओं में से है जिसके बारे में किम्वदंतियां फ़ैली हुई थीं कि ऐसा सिंहासन फिर दूसरा इस संसार में नहीं बना। मयूर सिंहासन का वास्तुकार बे बादल खां था। मयूर सिंहासन को बनाने के लिए करीब एक हजार किलो सोने और बेशकीमती पत्थरों का प्रयोग किया गया था। मयूर सिंहासन 3.5 गज़ लम्बा, 2 गज़ चौड़ा और 5 गज़ ऊँचा था।मयूर सिंहासन की कीमत उसमें लगे कोहिनूर हीरे के कारण बहुत बढ़ गयी थी। कहा जाता है कि इस कीमती मयूर सिंहासन की वजह से भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है। मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल सम्राट मोहम्मद शाह था। इसके बाद जब नादिरशाह ने दिल्ली पर हमला किया तो दिल्ली की सारी धन-दौलत के साथ मयूर सिंहासन को भी अपने साथ फ़ारस ले गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mayur Sinhasan Kisne Banwaya Tha