पुर्तगालियों ने गोवा पर कब अधिकार किया था?

(A) 1610 ई.
(B) 1510 ई.
(C) 1540 ई.
(D) 1475 ई.

Answer : 1510 ई.

Explanation : पुर्तगालियों ने गोवा पर वर्ष 1510 ई. में अधिकार किया था। उन्होंने गोवा वीजापुर के शासक युसुफ आदिल शाह से जीता। भारत में पुर्तगाली का प्रथम गवर्नर फ्रांसिस्को द अल्मोडा था। उसके बाद 1509 ई. में 'अलफांसो द अल्बुकर्क भारत में पुर्तगालियों का वायसराय बना। पुर्तगालियों की अपनी पहली व्यापारिक कोठी 'कोचीन' में स्थापित की और दक्षिण-पूर्वी तट पर उनकी बस्ती का नाम 'सन-थोमे' था। भारत के साथ व्यापार के लिए नया मार्ग खोजने का श्रेय पुर्तगालियों को जाता है। पुर्तगाल के राजकुमार हैनरी के संरक्षण में पुर्तगालियों ने दक्षिण-पूर्वी एशिया से यूरोप को सूती कपड़ा, नील, मसाले, जड़ी-बूटियों आदि का व्यापार करना शुरू कराया।
Related Questions
Web Title : Purtgaliyo Ne Goa Par Kab Adhikar Kiya Tha