राजा राममोहन राय पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(A) राजकीय पुस्तकालयों को प्रोन्नत करना
(B) शैक्षणिक पुस्तकालय सेवाओं को प्रोन्नत करना
(C) तकनीकी पुस्तकालय सेवाओं को प्रोन्नत करना
(D) सार्वजनिक पुस्तकालय सेवाओं को प्रोन्नत करना

Question Asked : Rajasthan Librarian Exam 2019

Answer : सार्वजनिक पुस्तकालय सेवाओं को प्रोन्नत करना

Explanation : राजा राममोहन राय पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक पुस्तकालय सेवाओं को प्रोन्नत करना है। राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन (RRRLF) भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्थापित एवं संपूर्ण रूप से वित्त पोषित एक केंद्रीय स्वशासित प्रतिष्ठान है। यह भारत सरकार की नोडल एजेंसी है जो अपने संघ के ज्ञापन में सम्मिलित उद्देश्यों के अनुरूप लोक पुस्तकालय सेवाओं और देश में लोक पुस्तकालय आन्दोलन को प्रोन्नत करने में मदद प्रदान करती है। आरआरआरएलएफ की सर्वोच्च नीति निर्धारक निकाय को प्रतिष्ठान कहते हैं, इसमें भारत सरकार द्वारा नामित 22 सदस्य हैं, जो प्रसिद्ध शिक्षाविद, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारी होते हैं। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री या उनके द्वारा नामित व्यक्ति आरआरआरएलएफ का अध्यक्ष होता है। भारत में पुस्तकालय आंदोलन के इतिहास में वर्ष 1972 का महत्वपूर्ण स्थान है। देश अपनी स्वाधीनता की रजत जयंती मना रहा था। राजा राममोहन राय के जन्म का यह द्विशताब्दी वर्ष था। इसी साल पूरे देश में राज्य सरकारों, केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासन और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे संगठनों के सहयोग से पुस्तकालय सेवाओं के प्रसार के लिए मई, 1972 को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजा राममोहन पुस्तकालय प्रतिष्ठान की स्थापना की गयी।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Raja Ram Mohan Roy Pustakalaya Ka Mukhya Uddeshya Kya Hai