संथालों में गांव के प्रधान को क्या कहते है?

(A) महतो
(B) पड़हा
(C) मुखिया
(D) माँझी

Answer : माँझी

Explanation : संथालों में गांव के प्रधान को मांझी कहते है। संथालों का परिवार ही उनकी पहली सामाजिक इकाई होती है। प्रत्येक संथाल ग्राम में एक ग्राम पंचायत होती है, जिसका प्रमुख 'मांझी' होता है। वह अपनी पंचायत का सभापति भी होता है। माँझी को गाँव के प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकार प्राप्त होते हैं। वह ग्रामीणों से संबंधित सभी प्रकार के विवादों का निपटारा करता है। पराणिक गाँव का उपप्रधान होता है, जो माँझी की सहायता करता है। माँझी का एक और सहायक 'जोगमाँझी' होता है, जो समाज के लोगों के आचरण पर निगाह रखता है। वह वैवाहिक समस्याओं को सुलझाने में सहायता प्रदान करता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Santalo Mein Gaon Ke Pradhan Ko Kya Kahte Hai