संथाल जनजाति कहां पाई जाती है?

(A) हजारीबाग
(B) कोडरमा
(C) पूर्वी सिंहभूमश
(D) उपयुक्त सभी जगह

Answer : उपयुक्त सभी जगह

Explanation : संथाल जनजाति झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल एवं धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों में पाई जाती है। जनसंख्या की दृष्टि से संथाल जनजाति झारखंड की सबसे बड़ी जनजाति है। प्रजातीय दृष्टि से इन्हें प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड श्रेणी में रखा जाता है। इनकी अपनी भाषा 'संथाली' एवं लिपि 'ओलचिकी' है। ये 12 गोत्र में विभाजित हैं, जो मुरमू, हांसदा, सोरेन, हेम्ब्रम, किस्कू, बासके, बेसरा, पोरिया, टुडू, गेंडुवार, चोड़े एवं मरांडी हैं। संथालों का परिवार ही उनकी पहली सामाजिक इकाई होती है। प्रत्येक संथाल ग्राम में एक ग्राम पंचायत होती है, जिसका प्रमुख 'माँझी' होता है। वह अपनी पंचायत का सभापति भी होता है। माँझी को गाँव के प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकार प्राप्त होते हैं। वह ग्रामीणों से संबंधित सभी प्रकार के विवादों का निपटारा करता है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Santhal Janjati Kaha Pai Jati Hai