संथाल जनजाति का निवास क्षेत्र कहां पाई जाती है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) केरल
(C) झारखंड
(D) मध्य प्रदेश

Answer : झारखंड

Explanation : संथाल जनजाति का निवास क्षेत्र झारखंड में पाई जाती है। जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड की जनजातियों मे संथाल का पहला स्थान है। यह 8% शहरी क्षेत्रों में और 92% ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाती है। ये मुख्य रूप से झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल एवं धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों में निवास करती है। प्रजातीय दृष्टि से इन्हें प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड श्रेणी में रखा जाता है। इनकी अपनी भाषा 'संथाली' एवं लिपि 'ओलचिकी' है। ये 12 गोत्र में विभाजित हैं, जो मुरमू, हांसदा, सोरेन, हेम्ब्रम, किस्कू, बासके, बेसरा, पोरिया, टुडू, गेंडुवार, चोड़े एवं मरांडी हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Santhal Janjati Ka Nivas Kshetra Kaha Payi Jati Hai