शतरंज के खेल की उत्पत्ति कहाँ से हुई?

(A) चीन
(B) जापान
(C) भारत
(D) इटली

Answer : भारत

Explanation : शतरंज के खेल की उत्पत्ति भारत से हुई। पूरी दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका शतरंज भारत में पहले चतुरंग नाम से मशहूर था। मगर सातवीं सदी से पहले ही यह खेल भारत से निकलकर दूसरे देशों में पहुंच चुका था और धीरे धीरे बाकी देशों ने भी इस खेल में अपनी रूचि दिखाई। विलेहम इस खेल के पहले विश्‍व चैंपियन हैं, जो 1886 में बने थे। मगर 1948 के बाद से वर्ल्‍ड चैंपियनशिप का आयोजन FIDE द्वारा की जाने लगी। फिडे काबिल खिलाड़ियों को लाइफ टाइम मास्‍टर का खिताब देता है, जिसमें से सबसे बड़ा खिताब ग्रैंडमास्‍टर का है। आपको बता दे कि शतरंज एक खेल है जो 64 खानों वाले एक बोर्ड, जिसमे हर अगल-बगल के खाने दो अलग रंगों के होते है, पर आमने-सामने विराजित दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच खेला जाता है। हर ख़िलाड़ी के पास 16 मोहरे होते हैं: 1 राजा, 2 हाथी, 2 ऊंट, 2 घोड़े, और 8 प्यादे।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shatranj Ke Khel Ki Utpatti Kaha Se Hui