शुद्ध अरबी सिक्के किसने चलाए?

(A) बलबन
(B) कुतुबुद्दीन ऐबक
(C) रजिया सुल्तान
(D) इल्तुतमिश

Answer : इल्तुतमिश

Explanation : इल्तुतमिश पहला तुर्क सुल्तान था जिसने शुद्ध अरबी सिक्के चलवाये थे। इसने सल्तनतकालीन दो महत्वपूर्ण सिक्के चांदी का टंका (लगभग 175 ग्रेन) तथा तांबे का जीतल चलवाया। फरवरी 1229 ई. में बगदाद के खलीफा से इल्तुतमिश को सम्मान में खिलअत का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद इल्तुतमिश वैध सुल्तान एवं दिल्ली सल्तनत एक वैध स्वतंत्र राज्य बन गया। इल्तुतमिश ने इक्ता व्यवस्था का प्रचलन किया। राजधानी को लाहौर से दिल्ली स्थानांतरित किया। स्थापत्य कला के अन्तर्गत इल्तुतमिश ने कुतुबमीनार के निर्माण कार्य को पूरा करवाया। भारत में सम्भवत: पहला मकबरा निर्मित करवाने का श्रेय भी इल्तुतमिश को दिया जाता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shudh Arbi Sikke Kisne Chalaye