तिलका मांझी का जन्म कब हुआ था?

(A) 11 फरवरी 1750
(B) 21 फरवरी 1752
(C) 11 फरवरी 1755
(D) 01 फरवरी 1758

Answer : 11 फरवरी 1750 ई. में

Explanation : तिलका मांझी का जन्म 11 फरवरी 1750 ई. में हुआ था। संथाल जाति में पैदा हुए तिलका मांझी एक योग्य वक्ता और कुशल तीरंदाज थे। वे जिस कार्य को करने की ठान लेते, उसे पूरा करके ही साँस लेते थे। उनका जन्म स्वतंत्र वातावरण में हुआ था, इसीलिए उन्हें स्वतंत्रता अत्यंत प्रिय थी। जब अंग्रेजों के कदम झारखंड की भूमि पर पड़े, तभी से उन्होंने देश में चल रही अंग्रेजों की अनीतिकारी शोषण व्यवस्था और 'फूट डालो, राज करो' की सूचना लोगों तक पहुँचाकर उन्हें संगठित करना शुरू कर दिया। जब एक दल तैयार हो गया तो तिलका माँझी ने इन विदेशी शासकों के खिलाफ भागलपुर के वनचरीजोर से विद्रोह की शुरुआत कर दी थी।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Tilka Manjhi Ka Janm Kab Hua Tha