टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कितने पदक जीते हैं?

(A) 5 पदक
(C) 6 पदक
(B) 7 पदक
(D) 9 पदक

Answer : 7 पदक

Explanation : टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 पदक जीते हैं और भारत का टोक्यो ओलंपिक 2021 में 48वां है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य जीते। इसमें नीरज चोपड़ा (स्वर्ण), मीराबाई चानू (रजत), रवि कुमार दहिया (रजत), पीवी सिंधु (कांस्य), पुरुष हॉकी टीम (कांस्य), लवलीना बोरगोहेन (कांस्य) और बजरंग पूनिया (कांस्य) ने पदक जीता है। इस तरह ओलंपिक 2021 में भारत ने एथलेटिक्स (स्वर्ण), वेटलिफ़्टिंग (रजत), कुश्ती (एक रजत, एक कांस्य), हॉकी (कांस्य), बैडमिंटन (कांस्य) और बॉक्सिंग (कांस्य) में पदक जीता। टोक्यो से पहले भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 में सबसे अधिक 6 पदक हासिल किए थे। ओलंपिक इतिहास की बात करें, तो भारत के नाम अब तक कुल 35 पदक हैं। इनमें 10 स्वर्ण, नौ रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे ज्यादा आठ स्वर्ण पदक भारत की हॉकी टीम ने जीते हैं। देश के नाम व्यक्तिगत स्पर्धा में दो गोल्ड हैं, जो अभिनव बिंद्रा ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक के दौरान शूटिंग और इसी साल 2021 में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में जीता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Tokyo Olympic Mein Bharat Ne Kitne Padak Jite Hain