यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा कब होगी?

Answer : 21 फरवरी, 2023 से

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा इस बार 21 फरवरी, 2023 से आरंभ होगी। इसकी परीक्षा अब ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित की जाती है व दो चरणों में होती है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला प्रश्न पत्र सभी छात्रों के लिए सामान्य होता है, जिसके अंतर्गत शिक्षण अभिवृत्ति, शोध अभिवृत्ति, बोध, संप्रेषण, गणितीय तर्क और अभिवृत्ति, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर आदि विषयों से 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक निर्धारित हैं। वहीं दूसरे प्रश्न पत्र का चुनाव छात्र अपनी विशेषज्ञता के आधार पर करते हैं। इस प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होते हैं और यहां भी प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक निर्धारित हैं। दोनों प्रश्न पत्र क्रमशः 100 एवं 200 अंकों के होते हैं।

राहत की बात यह है कि गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाते हैं। पहला प्रश्न पत्र जहां एक घंटे का है वहीं दूसरे प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे है। दोनों परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों चरणों की परीक्षा में निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षण और अनुसंधान कार्यों हेतु उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम मानकों को भी सुनिश्चित किया गया है।
Related Questions
Web Title : Ugc Net 2023 Ki Pariksha Kab Hogi