वर्तमान में यूरोपीय संघ में कितने सदस्य हैं?
(A) 25 सदस्य
(B) 28 सदस्य
(C) 31 सदस्य
(D) 35 सदस्य
Explanation : वर्तमान में यूरोपीय संघ में 28 सदस्य देश हैं। की। मई 2004 में इसकी सदस्य संख्या 15 से बढ़कर 25 हुई। इसके बाद जनवरी 2007 में पूर्वी यूरोप के 2 और पूर्व साम्यवादी राष्ट्र बुल्गारिया और रोमानिया के संघ में शामिल हो जाने, और 1 जुलाई, 2013 को क्रोएशिया के जुड़ने से 'यूरोपीय संघ' की अब कुल सदस्य संख्या 28 हो गई तथा 'यूरोपीय संघ' की कुल जनसंख्या अब 49 करोड़ है। 'यूरोपीय संघ' का प्रमुख उद्देश्य है–यूरोप के लोगों हेतु संघ को लगातार निकट लाना, जिससे नागरिकों की सुविधा के लिए निर्णय लिये जा सकें। यूरोपीय संघ की कार्यसूची में सम्मिलित हैएम्सटरडम संधि (1997) का क्रियान्वयन, संघ की संस्थाओं को शक्तिशाली बनाना, रोजगार उत्पन्न करना, समान-विदेश एवं सुरक्षा नीतियों का क्रियान्वयन, समुदायों के क्षेत्र का विस्तार एवं गृह मामलों और न्यायिक क्षेत्रों का विकास है।
यूरोपीय संघ के सदस्य देश
देश-प्रवेश वर्ष
1. फ्रांस-1957
2. जर्मनी-1957
3. बेल्जियम-1957
4. इटली–1957
5. नीदरलैंड-1957
6. लक्जमबर्ग-1957
7. यूनाइटेड किंगडम-1973
8. आयरलैंड-1973
9. डेनमार्क-1973
10. ग्रीस (यूनान)-1981
11. पुर्तगाल–1986
12. स्पेन-1986
13. ऑस्ट्रिया-1995
14. फिनलैंड-1995
15. स्वीडन–1995
16. स्लोवेनिया-2004
17. स्लोवाकिया-2004
18. चेक गणराज्य–2004
19. पोलैंड-2004
20. हंगरी-2004
21. एस्टोनिया-2004
22. लाटविया-2004
23. लिथुआनिया-2004
24. साइप्रस-2004
25. माल्टा-2004
26. बुल्गारिया-2007
27. रोमानिया-2007
28. क्रोएशिया-01-07-2013
....अगला सवाल पढ़े
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन, बेल्जियम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams