विश्व वन्यजीव कोष का मुख्यालय कहां है?

(A) कुआलालंपुर
(B) ग्लांड
(C) सिडनी
(D) लीमा

Answer : ग्लांड (स्विट्जरलैंड)

Explanation : विश्व वन्यजीव कोष का मुख्यालय ग्लांड, स्विट्जरलैंड (Gland, Switzerland) में है। 'प्रकृति हेतु विश्वव्यापी कोष' (W.W.F.) की आधिकारिक रूप से स्थापना ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) में एक चेरिटी के रूप में 11 सितंबर, 1961 को की गई। इसे पहले 'विश्व वन्य जीव कोष' (World Wild Life Fund-W.W.F.) के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1986 में 'विश्व वन्य जीव कोष' का नाम बदलकर 'प्रकृति हेतु विश्वव्यापी कोष' (World wide fund for nature-W.W.F.) किया गया। प्रतिवर्ष 3 अक्तूबर को विश्व में विश्व प्रकृति दिवस' के रूप में मनाया जाता है और प्रतिवर्ष 6 अक्तूबर को विश्व में 'विश्व वन्य प्राणी दिवस' के रूप में मनाया जाता है। '1000 क्लब' (1000 Club) का संबंध 'प्रकृति हेतु विश्वव्यापी कोष' से संबंधित है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishv Vanyajiv Kosh Ka Mukhyalay Kahan Hai