पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष कौन है?

(A) सोमेन मित्रा
(B) गौरव गोगोई
(C) अधीर रंजन चौधरी
(D) नेपाल भट्टाचार्य

Answer : अधीर रंजन चौधरी

Explanation : पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को कांग्रेस पार्टी ने 9 सितंबर 2020 को पश्चिम बंगाल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के कारण यह पद खाली हो गया था। बंगाल कांग्रेस में साल 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नियुक्ति अहम है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से 9 सितंबर को जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष नियुक्त किया है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी इससे पहले भी फरवरी, 2014 से सितंबर, 2018 तक पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में चौधरी के अलावा प्रदीप भट्टाचार्य, अब्दुल मन्नान, नेपाल भट्टाचार्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी भी शामिल थीं।
Tags : पश्चिम बंगाल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : West Bengal Congress Ke Adhyaksh Kaun Hai