जीका वायरस से होने वाले रोग क्या है?

(A) जोड़ों में दर्द
(B) आँखों का लाल होना
(C) सिर-दर्द तथा बुखार
(D) उपयुक्त सभी

Answer : उपयुक्त सभी

Explanation : जीका वायरस से होने वाले रोग जोड़ों में दर्द, आँखों का लाल होना, सिर-दर्द तथा बुखार है। यह वायरस इतना खतरनाक है कि अगर किसी गर्भवती महिला को हो जाए तो गर्भ में पल रहे बच्चे को भी यह बुखार हो सकता है। जिस वजह से बच्चे के सिर का विकास रूक सकता है। जीका वायरस रोग एडीज इजिप्टी नामक मच्छर से संचरित होता है। एडीज इजिप्टी वही मच्छर है जो येलो फीवर, डेंगू और चिकनगुनिया फैलाता है। साथ ही जीका वायरस रोग का लैंगिक संचरण होना सम्भव है। जीका वायरस वर्ष 1940 में सबसे पहले युगाण्डा में पाया गया था। इसके 7 साल बाद 1954 में नाइजीरिया के एक व्यक्ति में यह वायरस पाया गया। इस वायरस के ज्यादा मामले पहली बार 2007 में अफ्रीका और एशिया के बाहर देखने को मिले। और अब 2018 में राजस्थान के जयपुर में जीका वायरस के 22 मामले सामने आए थे।
Related Questions
Web Title : Zika Virus Se Hone Wale Rog Kya Hai