आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत कब हुई थी?

(A) 27 अक्टूबर 2021 को
(B) 1 जनवरी 2021 को
(C) 27 सितंबर 2021 को
(D) 7 जून 2022 को

Answer : 27 सितंबर 2021 को

Explanation : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत 27 सितंबर 2021 को हुई थी। इस मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से लॉन्च किया गया था। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य अभियान की पायलट परियोजना की घोषणा की थी। इसके बाद इस योजना को छह केंद्र शासित प्रदेशों में प्रारंभिक चरण में लागू किया गया। इसका उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को अस्पतालों, बीमा, फर्मों और नागरिकों की आवश्यकता पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंचने में मदद करने हेतु डिजिटल स्वास्थ्य ID प्रदान करना है। अतएव भारत के प्रत्येक नागरिक को इसका हिस्सा होना चाहिए।

इस मिशन के एक हिस्से के रूप में निर्मित सैंडबॉक्स, प्रौद्योगिकी और उत्पाद परीक्षण हेत एक रूप रेखा के रूप में कार्य करेगा। इसमें राष्टीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा बनने के इच्छुक प्राइवेट प्लेयर्स शामिल होते हैं। प्राइवेट अस्पतालों को भी इसे अपनाना चाहिए। यह पायलट परियोजना छह राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में चरणबद्ध रूप में लागू की जा रही है। आयुष्मान भारत (2017) एक देशव्यापी योजना है। अतएव इस मिशन को पूरे देश में निर्बाध रूप से लागू किया जा सकता है।
Useful for : IBPS, SSC CGL, SSC CHSL or SSC MTS
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 1752 Ayushman Bharat Digital Mission Ki Shuruat Kab Hui Thi