नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री कब बने थे?

(A) 22 दिसम्बर 2002
(B) 7 अक्टूबर 2001
(C) 21 मई 2014
(D) 17 मई 2000

Answer : 7 अक्टूबर 2001

Explanation : नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री 7 अक्टूबर 2001 को बने थे। तत्कालीन राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी ने उन्हें शपथ दिलाई थी। गुजरात में भूकंप के बाद राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के खिलाफ असंतोष भड़कने लगा था। तब उनके स्थान पर नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री का अपना पहला कार्यकाल 7 अक्टूबर 2001 से शुरू किया। इसके बाद मोदी ने राजकोट विधानसभा चुनाव लड़ा। जिसमें कांग्रेस पार्टी के आश्विन मेहता को 14,728 मतों से हराया था। उनका दूसरा कार्यकाल 22 दिसंबर 2002 से 21 मई 2014 तक रहा। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
Tags : गुजरात
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Narendra Modi Gujarat Ke Mukhyamantri Kab Bane The