अमीर खुसरो को तोता ए-हिन्द की उपाधि किसने दी?

(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) खजाइन उल फुतूह
(C) निजामुद्दीन औलिया
(D) बलबन के पुत्र मुहम्मद

Answer : निजामुद्दीन औलिया

Explanation : अमीर खुसरो को तोता-ए-हिंद की उपाधि निजामुद्दीन औलिया ने दी थी। उन्होंने स्वयं कहा है-मैं हिंदुस्तान की तूती हूँ। अगर तुम वास्तव में मुझसे जानना चाहते हो तो हिंदवी में पूछो। अमीर खुसरो का वास्तविक नाम अबुल हसन था। इनके पिता अमीर सैफुद्दीन महमूद (सैफे शम्सी) लाचीन निवासी तुर्क थे और वे सुल्तान शम्सुद्दीन इल्तुतमिश (राज्यकाल 1210-1239 ई.) और उसके उत्तराधिकारियों के समय उच्च पदों पर नियुक्त रहे। अमीर खुसरो के नाना, सुलतान बलबन के राज्य के एक उच्च पदाधिकारी एमादुल्मुल्क थे, जो मूलतः हिंदू थे, अतः अमीर खुसरो ने कहा है कि मेरी मातृभाषा हिंदी है। 1564 ई. में खुसरो के पिता एक युद्ध में मारे गए और अमीर खुसरो का लालन-पालन उनके नाना के संरक्षण में हुआ।

संगीत के क्षेत्र में खुसरो का नाम भुलाया नहीं जा सकता। ये एक उच्चकोटि के कलाकार तथा गायन-वादन में निपुण थे। ये एक सफल कवि भी थे। इनकी प्रतिभा बहुमुखी थी। कम ही व्यक्ति ऐसे होंगे जो इस प्रकार विभिन्न कलाओं में समान रूप से कुशल होंगे। वह एक अच्छे राजनीतिज्ञ, राजकवि, राजगायक तथा साहित्यकार थे और साथ-साथ वे राजमन्त्री और युद्धकला के ज्ञाता भी थे। इन्होंने दक्षिण के प्रसिद्ध संगीतज्ञ गोपाल नायक को प्रतियोगिता में परास्त किया था। एक बार यह ग्यासुद्दीन के साथ ये बंगाल की यात्रा पर गए। इसी समय मार्ग में इनको अपने गुरु शेख निजामुद्दीन चिश्ती के निधन का समाचार मिला। इस दु:खद समाचार से खुसरो को बहुत आघात लगा और वे तुरंत दिल्ली लौट आए। इस घटना के बाद खुसरो उदास एवं दुःखी रहने लगे इस घटना के 6 मास बाद 72 वर्ष की आयु में इनका देहांत हो गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Amir Khusro Ko Tota E Hind Ki Upadhi Kisne Di