बाबा नागार्जुन का जन्म कब और कहां हुआ था?

(A) 7 जनवरी 1915
(B) 30 जून, 1911
(C) 17 अगस्त 1922
(D) 27 जुलाई 1912

Answer : 30 जून, 1911 को मधुबनी बिहार में

Explanation : बाबा नागार्जुन का जन्म 30 जून, 1911 को मधुबनी बिहार में हुआ था। वह प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि थे। प्रसिद्ध लेखक कवि नागार्जुन ने 1945 ई. के आसपास साहित्य सेवा के क्षेत्र में कदम रखा। शून्यवाद के रूप में नागार्जुन का नाम विशेष उल्लेखनीय है। नागार्जुन का असली नाम वैद्यनाथ मिश्र था। इनके पिता का नाम गोकुल मिश्र और माता का नाम उमा देवी था। उनकी मृत्यु बिहार में ही 5 नवंबर, 1998 को हुई। नागार्जुन एक कवि होने के साथ ही उपन्यासकार और मैथिली के श्रेष्ठ कवियों में जाने जाते हैं. इन्होने कविताओं के साथ-साथ उपन्यास और अन्य विधाओं का लेखन वर्णन किया। वह लगभग एक दशक तक राजधानी के सादतपुर में रहे। इनको काव्य संग्रह ‘पत्रहीन नग्न गाछ’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया, जिसमें प्रमुख हैं– भारत भारती सम्मान (उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा), मैथिलीशरण गुप्त सम्मान (मध्य प्रदेश सरकार द्वारा), राजेंद्र शिखर सम्मान -1994 (बिहार सरकार द्वारा) आदि। नागार्जुन के कविता संग्रह हैं– युगधारा, सतरंगे पंखों वाली, प्यासी पथराई आंखें, तालाब की मछलियां, तुमने कहा था, खिचड़ी विप्लव देखा हमने, हजार-हजार बांहों वाली, पुरानी जूतियों का कोर्स आदि।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Baba Nagarjun Ka Janm Kab Aur Kahan Hua Tha