निर्मल वर्मा को साहित्य अकादमी पुरस्कार कब मिला?

(A) 2005 में
(B) 1985 में
(C) 1999 में
(D) 1988 में

Answer : 1985 में

Explanation : निर्मल वर्मा को साहित्य अकादमी पुरस्कार 1985 में मिला था। इसके अलावा 1999 का ज्ञानपीठ पुरस्कार और 2005 में साहित्य अकादमी का सर्वोच्च सम्मान साहित्य अकादमी की महत्तर सदस्यता उल्लेखनीय हैं। वर्ष 2002 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किए गए। हिंदी के आधुनिक कहानीकारों में से एक निर्मल वर्मा का जन्म 3 अप्रैल 1929 में शिमला में हुआ था। उन्हें 1958 में परिंदे कहानी ने प्रसिद्धि दिलाई। कहानियों की प्रचलित शैली में परिवर्तन कर आधुनिक कहानी विधा की प्रेरणा बने। जलती झाड़ी को उनकी लोकप्रिय कहानियों में गिना जाता है। धुंध से उठती धुन और चीड़ों पर चांदनी यात्र वृत्तांत ने उनकी लेखन विधा को नए मायने दिए। रात का रिपोर्टर, एक चिथड़ा सुख और लाल टीन की छत उनके चर्चित उपन्यास हैं। 25 अक्टूबर, 2005 को उनका देहांत हो गया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nirmal Verma Ko Sahitya Akademi Puraskar Kab Mila