बरगद के पेड़ की आयु कितनी होती है?

(A) 500 साल
(B) 500 साल से 1000 साल
(C) 5000 साल
(D) अनिश्चित

Answer : 500 साल से 1000 साल

Explanation : बरगद के पेड़ की आयु 500 साल से 1000 साल की होती है। लेकिन अभी तक इसकी सही आयु का पता नहीं चल पाया है। बरगद (Banyan Tree) भारत का राष्‍ट्रीय वृक्ष है। यह हिंदू धर्म में बरगद यानि वट वृक्ष की बहुत महत्व है। इसे शिव के समान माना जाता है। अनेक व्रत व त्यौहारों में वटवृक्ष की पूजा की जाती है। आज भारत में कई हजार वर्ष पुराने बरगदों के पेड़ पाये जाते है जैसे उज्जैन का सिद्धवट, प्रयाग का अक्षयवट, मथुरा-वृंदावन का वंशीवट, गया का गयावट, पंचवटी (नासिक) का पंचवट प्रमुख है।

भारत में 'द ग्रेट बनियान ट्री' नाम का 250 साल से अधिक आयु का बरगद आज भी कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में है। इसे साल 1787 में जब इस बोटेनिकल गार्डेन को स्थापित किया गया, उस समय इस बरगद की उम्र 15 से साल 20 साल थी। वैज्ञानिकों के अनुसार यह बरगद दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ है, जो लगभग 14,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस बरगद की 3,372 से अधिक जटाएं जड़ का रूप ले चुकी हैं। इस बरगद के पेड़ पर पक्षियों की 87 अलग-अलग प्रजातियां का घर भी है। मूल तने की परिधि जमीन से 1.7 मी. की ऊंचाई पर 16.5 मी. थी। वर्तमान में यह लगभग 18.918 वर्ग मी. के क्षेत्र में फैला है। वृक्ष की परिधि लगभग 486 मी. है। इसकी सबसे ऊंची शाखा 24 मी. लंबी है। वर्तमान में जमीन तक पहुंचने वाली स्तंभ जड़ों की कुल संख्या 3,772 है।

19वीं शताब्दी की कुछ यात्रा वृत्तातों में इसका उल्लेख है। लेकिन साल 1884 और 1987 में आए 2 चक्रवाती तुफानों ने इस बरगद को काफी नुकसान पहुंचाया था। इसकी विशालता को देखते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज है। इस विशाल बरगद के सम्मान में भारत सरकार ने साल 1987 में डाक टिकट जारी किया था और यह बरगद बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया का प्रतीक चिन्ह भी है।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bargad Ke Ped Ki Aayu Kitni Hoti Hai