भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कौन सा है?

(A) अशोक चक्र
(B) महावीर चक्र
(C) परमवीर चक्र
(D) परम विशिष्ट चक्र

Answer : परमवीर चक्र

Explanation : भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र है। जो वर्ष 1947 से उस बहादुर सैनिक को प्रदान किया जाता है, जिसने शत्रु का सामना करने में अपने प्राणों को न्यौछावर करते हुए अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय दिया हो। इस पुरस्कार में अलंकरण प्रदान किया जाता है। परमवीर चक्र, ग्रेट ब्रिटेन के विक्टोरिया क्रॉस और संयुक्त राज्य अमेरिका के मेडल ऑफ ऑनर के समकक्ष पुरस्कार है। परमवीर चक्र का डिजाइन श्रीमती सावित्री बाई खानोलकर के द्वारा तैयार किया गया था। परमवीर चक्र पदक कांसे का एवं गोल आकार में बना हुआ होता है जिसके मध्य में राष्ट्रीय चिह्न तथा चारों ओर इंद्र के वज की चार प्रतिकृति बनी होती हैं। इसके पार्श्व में हिंदी व अंग्रेजी में परमवीर चक्र अंकित होता है। देश के परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र पुरस्कार वीरता पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हैं। इनकी स्थापना 26 जनवरी, 1950 को की गई थी, किंतु यह 15 अगस्त, 1947 से ही प्रभावी माने गये है।
Tags : परमवीर चक्र पुरस्कार और सम्मान वीरता पुरस्कार
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sarvoch Veerta Puraskar Kaun Sa Hai