भारत की पहली महिला डॉक्टर कौन थी?

(A) पंडिता रमाबाई
(B) रुखमाबाई
(C) आनंदीबाई जोशी
(D) कादम्बिनी गांगुली

Answer : आनंदीबाई जोशी

Explanation : भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी थी। इनका जन्म 31 मार्च 1865 में पुणे में हुआ था। उनका विवाह नौ साल की अल्‍पायु में उनसे करीब 20 साल बड़े गोपालराव से हो गया था। 14 की उम्र में मां बनीं। 10 दिन में ही गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात की मौत के बाद डाक्टर बनने की ठानी। उन्होंने 19 साल की उम्र में अमेरिका से एमडी की डिग्री हासिल कर ली थी। यह डिग्री पाने वाली वह पहली भारतीय महिला थीं। भारत लौटकर कोल्हापुर रियासत के अल्बर्ट एडवर्ड अस्पताल के महिला वार्ड में प्रभारी चिकित्सक के पद पर नियुक्त हुईं। 26 फरवरी, 1887 को महज 22 साल की उम्र में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Pahli Mahila Doctor Kaun Thi