बिरसा मुंडा के माता पिता का नाम क्या था?

Answer : करमी हटू और सुगना मुंडा

Explanation : बिरसा मुंडा के माता का नाम करमी हटू और पिता का नाम सुगना मुंडा था। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को खूटी जिले के उलिहातु गाँव में हुआ था। मुंडा रीति-रिवाज के अनुसार उनका नाम बृहस्पतिवार के हिसाब से बिरसा रखा गया था। बिरसा मुंडा भारत के एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक थे, जिनकी ख्याति अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में काफी हुई थी। उन्होंने ब्रिटिश शासन, जमींदारों और महाजनों के विरुद्ध आंदोलन किया, जिसे बिरसा उलगुलान के नाम से जाना जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Birsa Munda Ke Mata Pita Ka Naam Kya Tha