द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब और कहां हुआ था?

(A) 22 जून, 1955 को
(B) 20 जुलाई, 1988 को
(C) 2 सितंबर, 1958 को
(D) 20 जून, 1958 को

Answer : 20 जून, 1958 को ओडिशा में

Explanation : द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में हुआ था। वह संथाल आदिवासी जातीय समूह से संबंध रखती हैं। उनके पिता का नाम बिरांची नारायण टुडू था, जो एक किसान थे। द्रौपदी के दो भाई हैं- भगत टुडू और सरैनी टुडू। द्रौपदी मुर्मू की शादी श्यामाचरण मुर्म से हुई थी। इनके दो बेटे और दो बेटियां थीं। वर्ष 1984 में एक बेटी की मौत हो गई। द्रौपदी का बचपन बेहद अभावों और गरीबी में बीता था, लेकिन अपनी स्थिति को उन्होंने अपनी मेहनत के आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने भुवनेश्वर के रमादेवी वुमेन्स कॉलेज से स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की। बेटी को पढ़ाने के लिए द्रौपदी मुर्मू शिक्षक बन गईं। उनके दोनों बेटों की मृत्यु वर्ष 2009 और वर्ष 2013 में हुई थी। वर्ष 2014 में द्रौपदी के पति श्यामाचरण मुर्मू का भी निधन हो गया। अब द्रौपदी मुर्मू के परिवार में केवल एक बेटी इतिश्री मुर्मू है, जो बैंक में नौकरी करती है।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना द्वारा शपथ दिलाए जाने के साथ ही द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 21 जुलाई, 2022 को राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किया गया था। ओडिशा में पार्षद के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन शुरू करने वाली एक आदिवासी नेता अब देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू स्वतन्त्रता के बाद पैदा होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं।
Tags : द्रौपदी मुर्मू महिला राष्ट्रपति राष्ट्रपति
Useful for : IBPS, SSC CGL, SSC CHSL or SSC MTS
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Droupadi Murmu Ka Janam Kab Aur Kahan Hua Tha