फतेहपुर सीकरी शहर की स्थापना किसने की?

(A) शाहजहां
(B) औरंगजेब
(C) जहांगीर
(D) अकबर

Answer : अकबर

Explanation : फतेहपुर सीकरी नगर की स्थापना 1571 ई. में मुगल सम्राट अकबर ने की थी तथा यह 1571 से 1585 ई. तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। बाद में यहाँ पानी की कमी के कारण राजधानी को पुनः आगरा ले जाया गया। यह शहर अपनी मुगलवास्तु कला के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ प्रमुख इमारतों में बुलन्द दरवाजा, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, शाही मस्जिद, जोधाबाई का महल, दीवान-ए-खास आदि हैं। शेख सलीम चिश्ती की समाधि सफेद संगमरमर की बनी है जिस पर मूल्यवान सीप, सींग व चन्दन का अद्भुत शिल्प किया गया, जो चित्रकला के सर्वोत्तम उदाहरण में से एक है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Fatehpur Sikri Shahar Ki Sthapna Kisne Ki