गोल्डीलॉक्स जोन क्या होता है?

(A) भू-पृष्ठ के ऊपर वासयोग्य मंडल की सीमाएं
(B) पृथ्वी के अन्दर का वह क्षेत्र, जिसमें शैल गैस उपलब्ध है
(C) बाह्य अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज
(D) मूल्यवान धातुओं से युक्त उल्कापिंडों (मीटिओराइट्स) की खोज

Answer : बाह्य अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज

Explanation : गोल्डीलॉक्स ज़ोन (Goldilocks Zone) का संबंध बाह्य अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज से है। बाह्य अंतरिक्ष में स्थित गोल्डीलॉक्स जोन एक ऐसा क्षेत्र है, जो न तो बहुत अधिक गर्म है और न ही अधिक ठंडा अर्थात् इस जोन में स्थित ग्रह अपने तारे के जीवन से अनुकूल तार्किक दूरी पर स्थित होता है। ऐसे क्षेत्र में जल की उपस्थिति तरल रूप में होने की संभावना जताई जाती है। गोल्डीलॉक्स जोन को वासयोग्य क्षेत्र (Habitable Zone) कहा जाता है, किंतु अंग्रेजी की चर्चित कहानी 'गोल्डीलॉक्स' से प्रेरित होकर इसे गोल्डीलॉक्स जोन भी कहा जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Goldilocks Zone Kya Hota Hai