कौन सी नदी गंगा की सहायक नदी नहीं है?

(A) सोन
(B) बेतवा
(C) रामगंगा
(D) गोमती

Question Asked : Uttarakhand APO Exam 2021

Answer : बेतवा

Explanation : बेतवा नदी, जिसका प्राचीन नाम वेत्रवती था, भारत के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह यमुना नदी की उपनदी है। यह मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के कुम्हारगांव से निकलकर उत्तर-पूर्वी दिशा में बहती हुई भोपाल, विदिशा, झांसी, ललितपुर आदि जिलों से होकर बहती है। इसके ऊपरी भाग में कई झरने मिलते हैं, किन्तु झाँसी के निकट यह काँप के मैदान में धीमे-धीमें बहती है। इसकी संपूर्ण लंबाई 480 किलोमीटर है। यह बुंदेलखंड पठार की सबसे लंबी नदी है। यह हमीरपुर के निकट यमुना में मिल जाती है। इसके किनारे सांची और विदिशा के प्रसिद्ध व सांस्कृतिक नगर स्थित हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kaun Si Nadi Ganga Ki Sahayak Nadi Nahi Hai