पदार्थ का परमाणु सिद्धांत किसने दिया था?

(A) एवोगाड्रो
(B) डॉल्टन
(C) न्यूटन
(D) पास्कल

chemistry
Question Asked : SSC MTS Exam 2014

Answer : डॉल्टन

Explanation : पदार्थ का परमाणु संरचना का सिद्धांत जॉन डॉल्टन द्वारा दिया गया। इस सिद्धांत के अनुसार पदार्थ अति सूक्ष्म, अभाज्य तथा अटूट कणों से मिलकर बनते हैं, जिन्हें परमाणु कहते हैं। डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार, “प्रत्येक पदार्थ छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना होता है जिन्हें परमाणु कहते हैं और परमाणु को किसी भी भौतिक या रासायनिक विधि से विभाजित नहीं किया जा सकता है।” पदार्थ (matter) हमेशा से ही वैज्ञानिकों के बीच शोध का अति महत्वपूर्ण विषय रहा है। वैज्ञानिक हमेशा से जानना चाहते थे कि पदार्थ किन मूलभूत कणों से मिलकर बना है। उनके गुण क्या होते हैं। उनका आकार कैसा है।
Tags : रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Padarth Ka Parmanu Siddhant Kisne Diya Tha