प्राचीन काल में विवाह कितने प्रकार के थे?

(A) आठ
(B) सात
(C) छः
(D) पांच

Answer : आठ

Explanation : प्राचीन काल में विवाह आठ प्रकार के थे। गृह्य सूत्रों और स्मृतियों में विवाह के 8 प्रकारों का उल्लेख है। हालांकि वशिष्ठ ने विवाह के 6 स्वरूपों का ही उल्लेख किया है। किंतु मनु समेत अन्य स्मृतिकारों ने तथा गृह्यसूत्रों व पुराणों में 8 प्रकार की विवाह पद्धतियों का उल्लेख है। ब्रह्म विवाह, दैव विवाह, आर्ष विवाह, प्रजापत्य विवाह, गंधर्व विवाह, असुर विवाह, राक्षस विवाह, पैशाच विवाह उपरोक्त विवाह के 8 प्रकारों में से प्रथम चार प्रकार (ब्रह्म विवाह, दैव विवाह, आर्ष विवाह व प्रजापत्य विवाह) के विवाह उत्तम कोटि के विवाह माने जाते थे तथा बाद के चार प्रकार (गंधर्व विवाह, असुर विवाह, राक्षस विवाह, पैशाच विवाह) के विवाह निम्न कोटि के (निंदनीय) विवाह माने जाते थे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Prachin Kaal Mein Vivah Kitne Prakar Ke The