विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का प्रथम अध्यक्ष कौन था?

(A) डॉ. मनमोहन सिंह
(B) प्रो. यशपाल
(C) प्रो. एस.एस. भटनागर
(D) प्रो. डी.एस. कोठारी

Question Asked : पटना विश्वविद्यालय एम.एड. प्रवेश परीक्षा 2016

Answer : प्रो. शांति स्वरूप भटनागर

Explanation : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के प्रथम अध्यक्ष डॉ. शांति स्वरूप भटनागर थे। वह एक प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत में राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई। इसलिए उन्हें 'भारत में राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं’ का जनक भी कहा जाता है। डॉ. शांति स्वरूप भटनागर वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर.) की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इसके पहले महानिदेशक भी रहे।

डॉ. शांति स्वरूप भटनागर का जन्म 21 फरवरी 1894 को पंजाब के भेड़ा गांव में हुआ था। वर्तमान में यह जगह अब पाकिस्तान में है। भटनागर महज आठ महीने के ही थे जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया। इसके बाद उनकी परवरिश उनके इंजीनियर नाना ने की। नाना की संगत में ही शांति स्वरुप की विज्ञान और प्रोद्यौगिकी में दिलचस्पी जगी। वे खिलौने, इलेक्ट्रानिक बैटरियां और खोजों में लग गए थे। इनहोंने भारत के रिसर्च में बड़ा योगदान किया। जिसके कारण इन्हें पद्म भूषण (1954), OBE (1936), नाइटहुड (1941) आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनका निधन 1 जनवरी 1955 को नई दिल्ली में हुआ।
Tags : भारत में प्रथम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwavidyalaya Anudan Ayog Ka Pratham Adhyaksh Kaun Tha