Explanation : भाजपा (BJP) की 18 राज्यों में सरकारें है। बीजेपी की इन राज्यों में सरकारें हैं–कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी (केंद्रशासित प्रदेश)। साल 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पांच में से चार राज्यों में जीत हासिल की। इन राज्यों में पहले से भाजपा सरकार थी और सभी जगह भाजपा ने अपनी सरकार बचा ली है। इस तरह देश के आधे से ज्यादा राज्यों में भाजपा सरकार है। वैसे 2018 की तुलना में पार्टी की स्थिति थोड़ी कमजोर जरूर हुई है। 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के हाथ से राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और मध्य प्रदेश की सत्ता चली गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र की सत्ता से भी पार्टी बाहर हो गई। मध्य प्रदेश और कर्नाटक में तो चुनाव बाद के घटनाक्रमों ने कुछ समय बाद पार्टी को फिर सत्ता में ला दिया, लेकिन अन्य तीन राज्य अब भी उसके खाते से बाहर हैं। देखा जाए तो 2018 भाजपा का स्वर्णकाल था। उस समय 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में भाजपा या सहयोगियों की सरकार थी। क्षेत्रफल के हिसाब से 76 प्रतिशत पर भाजपा शासन था और 70 प्रतिशत जनसंख्या इन सरकारों के दायरे में आती थी।
....अगला सवाल पढ़े