गोवा में राष्ट्रवाद के जनक कौन थे?

(A) अर्जुन वैद्य
(B) डॉ. टी. बी. कुन्हा
(C) राम मनोहर लोहिया
(D) डॉ दिनेश शर्मा

Answer : डॉ. टी. बी. कुन्हा

Explanation : गोवा में राष्ट्रवाद के जनक डॉ. टी.बी. कुन्हा थे। आजादी के सूत्रधार स्वतंत्रता सेनानी टी.बी. कुन्हा का जन्म 2 अप्रैल 1891 में दक्षिणी गोवा के चंदोर गांव में हुआ था। पेरिस से इलेक्टिकल इंजीनियरिंग में उच्च शिक्षा के बाद वहीं काम करने लगे। इसी दौरान क्रांतिकारी विचारकों से मुलाकात हुई। फ्रांस में लेख लिखकर भारत में अंग्रेजों के अत्याचार से दुनिया को परिचित कराया। भारत लौटकर गोवा कांग्रेस कमेटी की स्थापना की। यहीं से गोवा में स्वतंत्रता संग्राम की नींव पड़ी। 26 सितंबर, 1958 को उनका निधन हो गया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Goa Mein Rashtravad Ke Janak Kaun The