IAS परीक्षा के लिये नोट्स बनाना क्यों जरूरी है?

Answer : याद करने में आसानी

सिविल सेवा परीक्षा IAS के लिये नोट्स बनाना बेहद जरूरी है। क्योंकि पहला, नोट्स बनाते समय कई चीजें आपको कंठस्थ हो जाएंगी और दूसरा, अपने नोट्स का रिवीजन किताबों को दोहराने से ज्यादा सुविधा जनक होता है। ऐसा न करने पर एग्जाम के पहले, वर्ष भर की करेंट अफेयर्स का रिवीजन करना दुरूह कार्य होगा। कोई स्टूडेंट परीक्षा के सिलेबस को किस तरह से तैयार करता है, यह उसकी क्षमताओं पर निर्भर करता है। कुछ स्टूडेंट ऐसे होते हैं, जिनकी खुद के नोट्स बनाने की आदत नहीं होती। वे केवल प्रामाणिक पुस्तकों का अध्ययन करते हुए उनमें जरूरी तथ्यों को अंडरलाइन करते जाते हैं। लेकिन सामान्य तौर पर यह कहा जा सकता है कि सिविल सेवा परीक्षा के व्यापक सिलेबस को देखते हुए समझदारी इसमें है कि अपने नोट्स बना लिए जाएं। नोट्स की जरूरत विशेष रूप से विस्तृत उत्तर लिखने के समय होती है, जिससे किसी विषय से संबंधित मुख्य बिंदुओं और उस पर व्यापक किन्तु संबंधित व्यख्यान देने में मदद मिलती है।बेहतर होगा कि आप धीरे-धीरे अपने नोट्स बनाते चलें। साथ ही नोट्स बनाने के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों की मदद ली जा सकती है।
Related Questions
Web Title : Ias Pariksha Ke Liye Notes Banana Kyon Jaruri Hai