मर्चेंट नेवी गवर्नमेंट जॉब है या प्राइवेट

(A) गवर्नमेंट
(B) अर्ध-सरकारी
(C) प्राइवेट
(D) कह नहीं सकते

Question Asked : UPPSC PCS Pre Exam 2019 (Paper 1)

Answer : प्राइवेट

Explanation : मर्चेंट नेवी गवर्नमेंट जॉब है या प्राइवेट, यहां आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि भारतीय नौसेना और मर्चेंट नेवी दोनों अलग-अलग क्षेत्र है। भारतीय नौसेना भारतीय सेना का हिस्सा होता है जो कि सरकारी है। लेकिन मर्चेंट नेवी ग़ैर सरकारी कमर्शियल शिप (मालवाहक जहाज़ों की नौकरी) होती है। यह पूरी तरह प्राइवेट जॉब है। सरल शब्दों में कहे तो मर्चेंट नेवी एक ऐसा ही क्षेत्र है, जिसमें आप सुनहरे भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा सकते हैं। मर्चेंट नेवी (व्यापारिक जहाजरानी) व्यापारिक जहाजों के जरिए सामान लाने-ले जाने वाली सेवा है। मर्चेंट नेवी में नेविगेशन ऑफ़िसर, रेडियो ऑफ़िसर, इलेक्ट्रिकल ऑफ़िसर, मरीन इंजीनियर, सर्विस स्टाफ़ इत्यादि का प्रशिक्षण प्राप्त कर मर्चेंट नेवी में जॉब पा सकते है।

मर्चेंट नेवी ट्रेनिंग: यदि आप मर्चेंट नेवी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो इसके दो रास्ते हैं- समुद्री इंजीनियरी में बी.एससी. की डिग्री हासिल कर या अभियांत्रिक अथवा समुद्री इंजीनियरी शाखाओं में डिग्री के उपरांत आप मर्चेंट नेवी में जा सकते हैं। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आप किसी जहाज में डेक कैडेट के रूप में प्रवेश ले सकते हैं। यहां आप तीन साल तक काम करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। नेविगेटिंग ऑफिसर या नौ संचालन अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए प्रशिक्षण के बाद भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा ली जाने वाली दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है। इसके अलावा डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट होना चाहिए। नेविगेशन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इनकी नियुक्ति कैप्टन श्रेणी के अधिकारी के रूप में होती है। इस क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों की दृष्टि पूरी तरह सही होनी चाहिए जबकि समुद्री इंजीनियरों को प्लस-माइनस 2.5 अंक तक के दृष्टिदोष को ठीक करने के लिए चश्मा पहनने की छूट है। प्रशिक्षण संस्थाएं: मर्चेट नेवी का प्रशिक्षण देने वाली दो अग्रणी संस्थाएं हैं- ट्रेनिंगशिप चाणक्य, मुंबई जिसमें समुद्री विज्ञान (नॉटिकल साइंसेज) में 3 वर्ष का डिग्री पाठ्यक्रम उपलब्ध है और समुद्री इंजीनियरी अनुसंधान संस्थान, कोलकाता जहां समुद्री इंजीनियरी (मैरीन इंजीनियरी) में 4 साल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इन दोनों संस्थानों के लिए उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है।
Tags : करियर मार्गदर्शन करियर सलाहकार
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

Answers by users

Chand Muhammad, September 17, 2022

Sar Maine merchant ne bhi apply kiya tha phone to Mera do Hi din mein paper bhi ho gaya aur selection ka bhi a gaya hai aur kah Rahe ki aapko ₹200000 jama karne padenge tab jakar aap joining kar sakte hain uske bad aapko jana padega training se training 6 mahine hogi FIR uske bad aapko joining later milega to sar yah fek hai ya sahi hai aap bata dijiye please

राजकुमार, July 6, 2022

मैं राजस्थान सवाई माधोपुर से बोल रहा हूं मेरा नाम राजकुमार मीणा ह और मैंने अभी 30 06 2022 को मर्चेंट नेवी टी एग्जाम दी थी जो दिल्ली में दी थी जहां मेरी एग्जाम लगी थी उस सेंटर का नाम है कॉस्को मर्चेंट नेवी और उन्होंने दो ही दिनों में जॉइनिंग लेटर भेज दिया है और मैं इस चीज को लेकर शंका में हूं कि वह कंपनी फ्रॉड है यह सही है क्योंकि वह ट्रेनिंग के लिए ₹175000 ले रहे हैं क्या आप मेरी इतनी सी हेल्प कर सकते हो क्या या फ्रॉड है यह सही है क्योंकि मर्चेंट नेवी के नाम पर कई लोग फ्रॉड काम हो रहे हैं पैसे ले रही है

Related Questions
Web Title : Merchant Navy Government Job Hai Ya Private