पंडित जसराज का जन्म कहाँ हुआ?

(A) करनाल
(B) पानीपत
(C) हिसार
(D) नई दिल्ली

Answer : हिसार

Explanation : पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी, 1930 को हिसार में हुआ। यह भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे। इनके पिता पं. मोतीराम तत्कालीन कश्मीरी राज्य के दरबारी गायक थे। इन्होंने संगीत की शिक्षा अपने पिता पं. मोतीराम व अग्रज पं. मठिराम से ली। गायन शिक्षा से पूर्व इनको कुछ समय तबला-वादन की शिक्षा दी गई। लेकिन इनका व्यक्तिगत रुझान गायन की ओर था। वर्ष 1952 में पंडित जसराज का पहला मंचीय कार्यक्रम नेपाल दरबार में हुआ जो बहुत सफल हुआ। इसके पश्चात् बंबई में स्वामी हरिदास सम्मेलन में भी श्रोताओं द्वारा इनका गायन बहुत सराहा गया। इसके पश्चात् धीरे-धीरे संगीत जगत में इनकी यश पताका फहराने लगी। वर्ष 1963 में बंबई आने के पश्चात् स्थायी रूप से यहीं निवास स्थान बना लिया। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने 11 नवंबर, 2006 को खोजे गए हीन ग्रह 2006 VP32 (संख्या -300128) को पंडित जसराज के सम्मान में 'पंडितजसराज' नाम दिया है। जसराज ने संगीत क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक बिताए और कई प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने भारत, कनाडा और अमेरिका में संगीत सिखाया है। उनकी मृत्यु 17 अगस्त 2020 को अमेरिका के न्यू जर्सी में हुई।
Tags : संगीत रत्नाकर स्वरलिपि
Related Questions
Web Title : Pandit Jasraj Ka Janm Kaha Hua