Twitter CEO पराग अग्रवाल का जन्म कहां हुआ था?

(A) हैदराबाद
(B) अजमेर
(C) जयपुर
(D) न्यूयॉर्क

twitter-ceo-parag-agarwal

Answer : अजमेर

Explanation : ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल का जन्म राजस्थान के अजमेर शहर के सरकारी जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में हुआ था। उनका परिवार मूलतः अजमेर का है। 1984 में उनके पिता राम गोपाल मुंबई में काम करते थे, लेकिन पत्नी को प्रसव के लिए उन्होंने अजमेर में अपने माता-पिता के पास भेजा। उस समय वे मुंबई में प्राइवेट अस्पताल में प्रसव करवाने का खर्च नहीं उठा सकते थे। इस समय पराग के माता-पिता रामगोपाल और शशि अमेरिका में रहते हैं। परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार पराग के दादा-दादी शहर के भीड़ भरे धानमंडी व विख्यात दरगाह से केवल 500 मीटर दूर स्थित खजाना गली में एक किराये के मकानों में रहे थे। दूसरी ओर काम के चलते पिता रामगोपाल को मुंबई आना पड़ा।

पराग अग्रवाल को ट्विटर के सीईओ के वेतन के रूप में 10 लाख डॉलर यानी 7.50 करोड़ रुपए सालाना दिया जायेगा। 37 साल के पराग को बोनस और 94 करोड़ रुपए मूल्य के कंपनी के रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक दिए जाएंगे। काम अच्छा किया तो विशेष स्टॉक भी दिए जाएंगे। 10 साल कंपनी की सेवा करने के बदले उन्हें पहले भी स्टॉक दिए गए हैं, जिनकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
Tags : महत्वपूर्ण नियुक्तियां
Related Questions
Web Title : Parag Agrawal Ka Janm Kahan Hua Tha